Skip to content
Latest : Govt Jobs - Sarkari Exam - Sarkari Result

भूगोल – भारत की स्थिति Indian Geography Position of India on the World

भारत की स्थिति Postion of India on the World Map

नमस्कार दोस्तों भूगोल के इस पार्ट में हम विश्व के मानचित्र में भारत की स्थिति एवं अन्य परिस्थितियों की चर्चा करेंगे, ये पार्ट विभिन्न कॉम्पिटिटिव एग्जाम में आपकी मदद करेगा अतः आप सब से निवेदन है की इस पार्ट को ध्यान से पढ़ें।

Indian Geography quiz and general knowledge gk
  1. भारत का क्षेत्रफल लगभग 32,87,000 वर्ग किलोमीटर है 
  2. लन्दन के ग्रीनविच से जो देशांतर रेखा गुजरती है उसे 0* देशांतर माना जाता है 
  3. 0* देशांतर से 180* पूर्वी देशांतर को पूर्वी गोलार्ध माना जाता है एवं भारत उत्तर पूर्वी गोलार्ध में स्थित है 
  4. पृथ्वी के मध्य से गुजरती हुई अक्षांश रेखा को विषुवत रेखा कहते हैं 
  5. भारत का अक्षांशीय विस्तार 8.4* उत्तरी से 37.6* उत्तरी है जबकि देशांतरीय विस्तार 68.7* पूर्वी से  97.25* पूर्वी है। 
  6. पृथ्वी को 1 डिग्री घूमने में 4 मिनट लगते हैं। 
  7. पृथ्वी को भारत के पश्चिमी छोर से पूर्वी छोर तक घूमने में 2 घंटे का समय लगता है। क्यूंकि पश्चिमी छोर से पूर्वी छोर के बीच 30 डिग्री का अंतर है अतः 30 डिग्री घूमने में 120 मिनट अर्थात 2 घंटे का समय लगता है। 
  8. भारत का मानक समय साढ़े 82 डिग्री देशांतर को  लिया गया है यह देशांतर रेखा उत्तरप्रदेश इलाहाबाद  के नैनी से होकर गुजरती है जो की भारत के पांच राज्यों से होकर गुजरती है। 
  9. कर्क रेखा वह अक्षांश रेखा है जो भारत के मध्य से होकर गुजरती है यह आठ राज्यों से होकर गुजरती है। 
  10. कर्क रेखा मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा लम्बाई कवर करती है। 
  11. झारखण्ड की राजधानी रांची ही देश की एकमात्र राजधानी है जो की कर्क रेखा पर स्थित है। 
  12. भारत के कुल 9 राज्यों के पास तट रेखा है जिनके नाम हैं गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्णाटक, केरल, तमिलनाडु, आँध्रप्रदेश, ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल हैं। 
  13. सबसे लम्बी तट रेखा गुजरात के पास है जबकि दूसरी सबसे लम्बी तट रेखा आंध्रप्रदेश के पास है एवं तीसरे नंबर पे तमिलनाडु है। 
  14. सबसे कम तटरेखा वाला राज्य गोवा है 
  15. 7 देश भारत के साथ सीमा बनाते हैं पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश एवं म्यांमार। 
  16. पाकिस्तान के साथ सीमा बनाने वाले राज्य हैं – गुजरात, राजस्थान, पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर। 
  17. बांग्लादेश के साथ सीमा बनाने वाले राज्य हैं – पश्चिम बंगाल, मेघालय,असम, त्रिपुरा एवं मिजोरम। 
  18. सिर्फ त्रिपुरा ही एक ऐसा राज्य है जो की बांग्लादेश से तीन तरफ से घिरा हुआ है। 
  19. भारत के तीन राज्य तीन तीन देशों के साथ सीमा बनाते हैं 
  20. जम्मू कश्मीर = पाकिस्तान, अफगनिस्तान, चीन 
  21. सिक्किम = नेपाल, भूटान, चीन 
  22. पश्चिम बंगाल = नेपाल, भूटान, बांग्लादेश 
  23. भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु कन्याकुमारी है लेकिन अगर हम द्वीपसमूहों को भी ध्यान में रखें तो अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में ग्रेट निकोबार में इंदिरा पॉइंट है जो की भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु माना जाता है। 
  24. अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान मिलकर जो सीमा रेखा बनाते हैं उसे डूरंड रेखा कहते हैं। 
  25. भारत एवं पाकिस्तान के बीच जो सीमा रेखा है उसे रेडक्लिफ़ रेखा कहते हैं। 
  26. चीन एवं अरुणाचल प्रदेश की सीमा रेखा को मैकमोहन रेखा कहते हैं। 
  27. 2 जून 2014 को तेलंगाना, आँध्रप्रदेश से अलग होकर भारत का 29वां राज्य बना। 
  28. राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है 
  29. राजस्थान > मध्यप्रदेश > महाराष्ट्र > उत्तरप्रदेश ( क्षेत्रफल की दृष्टि से )
  30. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य गोवा है। 
  31. सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश लक्ष्यद्वीप है। 
  32. सबसे ज्यादा राज्यों के साथ सीमा बनाने वाला राज्य उत्तर प्रदेश है जो की 8 राज्यों के साथ सीमा बनाता है। 
  33.  भारत का सबसे बड़ा जिला गुजरात का कक्ष है एवं सबसे छोटा जिला पुडुचेरी का माहे जिला है 
  34. भारत में कुल 6 लाख 41 हजार गाँव हैं।